हापुड़, फरवरी 10 -- हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर पति के साथ जा रही पत्नी पर दो युवकों ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि वह आठ फरवरी की दोपहर दिल्ली रोड सेन्चुरी फैक्ट्री के पास से अपने पति के साथ घर जा रही थी। जैसे ही वह प्रकाश रिजेन्सी के पास पहुंचे तो चमरी निवासी अमित कश्यप, मनीष शर्मा ने गंदे गंदे इशारे किए। विरोध करने पर बजाज शोरूम के सामने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हि...