महाराजगंज, जून 11 -- पनियरा, हिन्दुस्तान संवाद। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला के साथ रात में छेड़खानी हो गई। यह घटना तब हुई जब वह अपने ही घर की बाउंड्री में स्थित नल पर गई और वहां आरोपी युवक मौजूद था। महिला द्वारा शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। पीड़िता की तहरीर के अनुसार महिला का पति बाहर रहकर कमाता है। 6 जून की रात में वह अपने घर के पास स्थित बाउंड्री में वह हाथ धोने गई थी, तभी एक युवक पहले से बैठा मिला। वह उसके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो वह धमकी देते हुए भाग गया। महिला ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इस बावत प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्ता...