सीवान, जनवरी 29 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पश्चिमी हरिहांस मोलाहना निवासी एक महिला ने आवेदन देकर बताया कि उन्होंने जमीन खरीदकर घर बनाया है, जिसके आसपास अभी आबादी नहीं है। वहां पश्चिमी हरिहांस टोला राजा पोखर के कुछ शरारती युवक अक्सर शराब और ताड़ी इत्यादि पीकर बोलबाजी और नफरती बातें करते हैं। इनमें से चार युवक विशेष रूप से उत्पात मचाते हैं और महिला व उसके पुत्र को गोली मार देने की धमकी भी देते हैं। साथ ही घर की युवतियों का अपहरण कर उन्हें उजाड़ देने की धमकियां भी देते हैं। हुसैनगंज थाने में फिलहाल युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...