मुजफ्फरपुर, जनवरी 15 -- देवरियाकोठी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लखनौरी निवासी विपिन पासवान की पत्नी नीलू देवी के शव का तीसरे दिन भी अता-पता नहीं चला। पुलिस लगातार गांव में दबिश दे रही है। रविवार को दिल्ली में मजदूरी कर रहे पति से नीलू का मोबाइल पर विवाद हो गया। इसके बाद नीलू देवी ने दो बच्चों के साथ जहर खा लिया। इलाज के दौरान महिला की मुजफ्फरपुर में मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे इलाज के बाद ठीक हो गए। नीलू के पुत्र रिधीम और पुत्री निधि अपने दादा जयनायण पासवान के पास रह रहा है। सूचना पर वैशाली जिले के लालगंज थाने के मलंग दिलावरपुर से पहुंची नीलू की मां राधा देवी और मौसी पुतुल देवी ने अस्पताल पहुंचकर शव को लखनौरी लाया, जहां ग्रामीणों ने दोनों को एक घर में बंद कर शव गायब कर दिया। थानेदार मनोज कुमार साह ने बताया कि महिला के शव की बरामदगी के ...