गढ़वा, मई 31 -- गढ़वा। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के तत्वावधान गर्भवती महिला क लिए एक यूनिट रक्तदान किया गया। जानकारी मिलने पर संस्था के सदस्य प्रेम प्रकाश गुप्ता ने ब्लड बैंक जाकर उक्त महिला के लिए अपना बी पॉजिटिव रक्तदान किया। यह उनका तीसरा रक्तदान था। मरीज नवादा मोड़ निवासी अभिनव कुमार गुप्ता की पत्नी 30 वर्षीय कुसुम गुप्ता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...