गढ़वा, सितम्बर 14 -- गढ़वा।जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के प्रयास से रविवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में एक यूनिट रक्तदान संस्था के सस्य आशीष केशरी ने जरूरमंद महिला के लिए किया। लखेया गांव की महिला 26 वर्षीया रंजनी देवी रक्त की कमी की समस्या से जूझ रही थी। उसकी सूचना सदस्य गौतम कुमार को मिली। उन्होंने पहल कर आशीष से रक्तदान कराया। मौके पर जायंट्स आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास, डॉ आलोक कश्यप, गौतम कुमार, बसंत कुमार, आलोक राज सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...