हापुड़, फरवरी 23 -- क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी राशिद ने बताया कि उसकी अपने भाई आशिफ से कुछ दिन पूर्व कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज उसकी भाभी ने अपने मायके से अपने परिजन को बुला लिया। उनके परिजन ने उनके घर आकर उनके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके और उसके पिता के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.