एटा, दिसम्बर 11 -- वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में महिला का ऑपरेशन कर पेट से बड़ी गांठ निकाली गई। विभागाध्यक्ष डा. साधना सिंह के नेतृत्व में एक किलो की गांठ निकालने का सफल आपरेशन किया गया है। गुरुवार को स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डा साधना सिंह के नेतृत्व में 32 वर्षीय महिला के अंडाशय में से करीब एक किलोग्राम की गांठ का सफलता पूर्वक आपरेशन किया गया। टीम में डा. साधना सिंह, डा. पंखुड़ी श्रीवास्तव, डॉ मनौव्वर अंसारी शामिल रहे। एनेस्थीसिया विभाग से विभागाध्यक्ष डा. रितु गुप्ता, डा. पवन सिंह ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ साधना सिंह ने बताया कि अंडाशय के छोटे- छोटे गांठ को तो आसानी से निकाला जा सकता है। ऐसी गांठ मिलना अत्यंत दुर्लभ है। उन्हें सुरक्षित तरीके से हटाना कठिन था। डाक...