सहारनपुर, मार्च 7 -- यूपी के सहारनपुर में एक महिला के कई महीनों से पेट में दर्द हो रहा था। महिला ने काफी इलाज करवाया लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद महिला जिलस अस्पताल पहुंची, यहां सारी जांच-पड़ताल के बाद महिला का ऑपरेशन किया गया। करीब ढाई घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद कुछ ऐसा निकला जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। दरअसल महिला के पेट से 12 किलो 100 ग्राम की रसौली निकाली गई। महिला का स्वस्थ्य पूरी तरह से ठीक है, चिकित्सकों ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया। दरअसल, खाताखेड़ी निवासी दिलशाद की 32 वर्षीय पत्नी तमन्ना को पिछले एक साल से पेट में दर्द की परेशानी थी। निजी अस्पतालों में जांच के लिए पहुंचे तो ज्यादा खर्च होने के कारण वहां उपचार नहीं कराया। इसके बाद महिला 20 फरवरी को जिला अस्पताल पहुंची जहां पर महिला की आवश्यक जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.