महाराजगंज, जनवरी 31 -- महराजगंज/परतावल, हिन्दुस्तान टीम। जिले में एसआईआर अभियान के तहत नो मैपिंग वाले मतदाताओं की नोटिस के बाद सुनवाई की स्थिति का जांच करने शुक्रवार को आब्जर्वर/भारत सरकार के संयुक्त सचिव सिद्धार्थ जैन परतावल ब्लाक में पहुंचे। ब्लाक परिसर के सामने बैठी ग्राम पिपरा खादर की कुसुमावती नाम की महिला के पास पहुंच गए। कुर्सी लेकर महिला के पास बैठ गए। डीएम संतोष कुमार शर्मा को भी बगल में बैठाया। इसके बाद महिला की समस्या सुना। मौके पर ही एसआईआर फार्म को अपडेट कराया। पकड़ी दीक्षित गांव की साबिया के दस्तावेज को लेकर उसका भी फार्म अपडेट कराया। एसआईआर की सुनवाई करने जनपद दौरे पर आए भारत सरकार के संयुक्त सचिव सिद्धार्थ जैन सबसे पहले परतावल ब्लाक में पहुंचे। यहां डीएम संतोष कुमार शर्मा समेत अन्य सभी जिला स्तरीय अधिकारी व एसआईआर अभियान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.