गोपालगंज, जनवरी 21 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 26 मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर बुधवार को एक महिला के पहले पति ने दूसरे पति की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इसमें दूसरा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के मलाही थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी भिखारी महतो के पुत्र शिवम महतो के रूप में हुई है। इलाज के लिए घायल को मॉडल सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में इमरजेंसी वार्ड में उसका उपचार किया गया। घटना की सूचना घायल ने नगर थाना पुलिस को दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मारपीट में घायल शिवम महतो ने बताया कि वह गोपालगंज शहर में रहकर कबाड़ी का काम करता है। काम के दौरान करीब दो वर्ष पूर्व उसका एक महिला से प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद महिला ने अपने पहले पति को छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.