गाजीपुर, मार्च 12 -- दिलदारनगर। क्षेत्र में एक महिला के साथ उचक्कागीरी की घटना हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है। धनाढी गांव की रहने वाली पूनम देवी गुरुवार दोपहर को 18 वर्षीय बेटी और देवर के साथ बाजार गई थीं। वह दिलदारनगर रेलवे क्रॉसिंग पर बच्चों के लिए घड़ी खरीदने पहुंची थीं। तभी पर्स से किसी ने 50 हजार रुपये पार कर दिया। पूनम देवी ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 112 को सूचना दी। उन्होंने थाने में भी तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने दो महिलाओं पर आरोप लगाते हुए बताया कि घड़ी की दुकान के पास एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई है। फुटेज में एक बुजुर्ग महिला को पर्स से पैसे निकालते हुए देखा जा सकता है। थाना प्रभारी अशोक मिश्रा के अनुसार महिला की शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.