अंबेडकर नगर, फरवरी 19 -- भीटी। अहिरौली थाना क्षेत्र के मरथुआ सरैया प्राइमरी विद्यालय के पास सड़क दुर्घटना में महिला के घायल होने के मामले में पुलिस ने एक माह बाद मुकदमा पंजीकृत किया है। मथुरा गांव के निवासी मुकेश सिंह ने दिए तहरीर में कहा है कि बीते 15 जनवरी को उनकी मां अपने घर के पास सड़क पर खड़ी थीं, एक बाइक पर सवार तीन लोग बिना हेलमेट तेज रफ्तार से लापरवाही से चलते हुए आए और उनकी माता को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनका दाहिना पैर भी टूट गया। मोटरसाइकिल मानसिंह पुत्र नरेंद्र सिंह के रूप में पहचानी गई है। थानाध्यक्ष अभिषेक पांडे ने बताया कि मुकेश सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.