बदायूं, दिसम्बर 10 -- बदायूं। हजरतपुर क्षेत्र के गढिया शाहपुर के रहने वाली महिला राजमाला पत्नी जयवीर के घर में प्रेमपाल, उनकी पत्नी ज्ञान्ती देवी और पुत्र अर्जुन व राहुल घुस गए। आरोप है कि अर्जुन ने व ज्ञान्ती देवी ने महिला के बाल और हाथ पकड़कर उत्पीड़न किया। पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोपियों ने महिला को धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...