रुद्रपुर, फरवरी 20 -- सितारगंज। पड़ोसी ने एक महिला के घर में घुसकर उससे जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सितारगंज के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है। 7 दिसंबर की दोपहर को पड़ोसी अनिल कुमार उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने धारदार हथियार से उसके हाथ, छाती, पीठ और जांघ पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। मदद के लिए चीखने-चिल्लाने पर उसका मुंह भी बंद कर दिया। किसी तरह उसने आरोपी के चुंगल से निकालकर अपनी जान बचाई। आरोप लगाया कि अनिल ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। इससे पहले वर्ष 2010 में कोतवाली सितारगंज में उसके ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.