हाथरस, मई 22 -- हाथरस। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित एक कॉलोनी में युवक घर में कूद गया। जिसके बाद यहां पर काफी हंगामा हुआ। हंगामे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। युवक को यहां पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला के पास एक युवक अक्सर आता-जाता था। जिस पर महिला उसकी मदद कर देती थी। आरोप है कि वह युवक बुधवार को चुपके से महिला के घर में कूद गया। कॉलोनी के लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। यहां पर काफी हंगामा हुआ। यहां पर युवक शोर मचा रहा था कि वह महिला से प्रेम करता है, जबकि महिला ने इन सभी बातों से साफ इन्कार किया। यहां पर पुलिस आ गई। लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.