पटना, मार्च 20 -- अक्सर चर्चा में रहने वाले JDU विधायक गोपाल मंडल होली के समय अपने अश्लील गाने और डांस की वजह से चर्चा में रहे। इसके अलावा उनकी एक तस्वीर की भी काफी चर्चा हुई थी। इस तस्वीर में वो महिला की गाल पर नोट चिपकाते नजर आए थे। अब बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बिना नाम लिए जदयू विधायक गोपाल मंडल को लेकर अपनी बात रखी है। मौका था पटना स्थित पुलिस मुख्यालय में महिला सशक्तिकरण को लेकर एक कार्यशाला का। कार्यशाला में बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि कहीं डांस हो रहा है तो कोई महिला के गाल पर नोट साट रहा है। कितनी भद्दी चीज है। खासकर जब इस तरह के लोग हैं जो समाज में अच्छे माने जाते हैं और समाज के अंदर जिनका है कि यह फॉरच्यूनर गाड़ी पर चढ़ते हैं और ठेकेदार हैं और इस तरह का नाच करते हैं। उनका तो वहां पर भयंकर प्रतिरोध होना चाहिए ताकि भव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.