बेगुसराय, नवम्बर 27 -- बीहट। बिहार ग्रामीण बैंक की बीहट शाखा के निकट से बाइक सवार दो उचक्के एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भाग गये। मल्हीपुर की अरविंद कुंवर की पत्नी मारुति कार से बैंक जाने के लिए उतर रही थी। तभी बाइक सवार दो उचक्के महिला के गले के छीन खींचकर जीरोमाइल की ओर भाग गये। सूचना मिलते ही एफसीआई थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि महिला के द्वारा फिलहाल कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छात्र नेता रामकृष्ण ने बताया कि बीहट नगर परिषद के द्वारा विभिन्न चौक-चौराहे पर लगाया गया सीसीटीवी कैमरा मात्र शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...