नवादा, अक्टूबर 9 -- हिसुआ, संवाद सूत्र। हिसुआ में बस स्टैंड के पास ई-रिक्शा में महिला के गले से सोने की चेन काटने वाली महिला को रंगेहाथ पकड़ा गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, हिसुआ प्रोफेसर कॉलोनी के जयप्रकाश नगर निवासी मिथलेश सिंह की पत्नी किरण देवी ई-रिक्शा से अपनी पुत्री के साथ हिसुआ बस स्टैंड आ रही थीं। इस दौरान ई-रिक्शा में पूर्व से बैठी तीन महिलाओं ने उसकी बेटी के गले से सोने की चेन काटकर भागने का प्रयास किया, लेकिन चेन गिरने के कारण किरण देवी और उसकी पुत्री का ध्यान इस पर चला गया और दोनों मां-बेटी ने महिला को दबोच लिया। इसके बाद दोनों ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग आए और महिला की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जबकी उसके साथ रहे दो अन्य महिला ई-रिक्शा से उतरकर फरार हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.