समस्तीपुर, फरवरी 11 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र में एक महिला के गले से सोने का जेवर छीनकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी झिल्ली चौक के पास एक गली से की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अकबरपुर निवासी सिंहेश्वर महतो के पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव निवासी सिम्पल कुमारी अपने मायके कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव आई हुई थी। वहीं सोमवार को ऑटो से समस्तीपुर बाजार जा रही थी। इसी दौरान मथुरापुर स्थित करीम गेट के पास एक युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले में पहना सोने का ढोलना एवं उसमें लगे दो चकती छीन लिया और भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास गश्त कर रहे पीटीसी रहमत खां पुलिस बल के साथ सक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.