बागपत, जुलाई 14 -- नगर की अर्जुन पुरम कालोनी में दूध लेकर आ रही महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। महिला के पति ने बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। नगर की अुर्जन पुरम कालोनी की रहने वाली सुनीता देवी पत्नी यशवीर सिंह अपने घर से दूध लेने गई थी। वह दूध लेकर वापस लौट रही थी। कालोनी के रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। उनके गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। महिला ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग वहां पर पहुंचे,लेकिन जब तक बदमाश फरार हो चुके थे। सचूना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। यशवीर सिंह ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...