रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति महिला के गले से मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया। राय कॉलोनी निवासी कमल किशोर पुत्र महेश चन्द्र ने बताया कि बुधवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दुर्गा पूजा के मेले से वापस जा रहा था। गोल मड़ैया पर अचानक सामने से एक युवक आया और पत्नी के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.