बक्सर, फरवरी 7 -- पेज तीन के लिए ------ बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के सुमेश्वर स्थान मुहल्ले में बाइक सवार अपराधी महिला के गले से करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोने की चेन छीनकर भाग निकले। महिला के भाई ने इस संबंध में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। सुमेश्वर स्थान निवासी अन्नू कुमार पांडेय के मुताबिक उनकी बहन किरण देवी के भतीजे की शादी थी। बीते शुक्रवार की दोपहर किरण घर की महिलाओं के साथ मटकोर के लिए जा रही थी। सुमेश्वर स्थान स्थित बगीचा लॉन के सामने वाली गली में बाइक सवार दो युवक आए और किरण के गले से ढाई भर वजन की सोने की चेन छीन कर भाग निकले। महिलाओं ने जब तक हल्ला किया तब तक दोनों गायब हो गए। हालांकि गली के मोड़ पर लगे सीसीटीवी में बाइक सवार अपराधियों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद अपराधियों की तलाश श...