पूर्णिया, फरवरी 7 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन छिनतई की घटना हुई। वार्ड नंबर 14 स्थित कबीर आश्रम के पास वार्ड पार्षद सुषमा देवी की सास अनिता देवी के गले से बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे। एक युवक बाइक से उतरकर अनिता देवी के पास आया और मुकेश यादव का पता पूछने लगा। अनिता देवी द्वारा जानकारी नहीं होने की बात कहने पर युवक ने झटके से उनके गले से चेन छीन ली और गुप्त काली मंदिर की ओर भाग निकला। इस दौरान उसका साथी मोटरसाइकिल स्टार्ट रखे हुए था जिससे दोनों बदमाश मौके से तेजी से फरार हो गए। बताया जाता है कि चेन छीनने वाला युवक मुंह पर काला पट्टा बांधे हुए था। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना पुलिस को ...