मेरठ, दिसम्बर 2 -- साइबर ठगों ने एक महिला से खाते से 27,480 रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर रेलवे रोड थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मकबरा अबू निवासी गुलिस्ता फातिमा के एचडीएफसी बैंक खाते से साइबर ठगों ने महज कुछ घंटों में 27,480 रुपये उड़ा लिए। हैरानी की बात यह है कि न तो कोई ओटीपी आया, न ही खाताधारक ने कोई ट्रांजेक्शन किया, फिर भी बीते 12 अगस्त को उनके खाते से चार बार में पैसे कट गए। गुलिस्ता फातिमा ने बताया कि बीते 13 अगस्त को जब उन्हें फोन-पे ऐप से पेमेंट करना था, तब बैलेंस चेक करने पर पता चला कि खाते में पैसे ही नहीं हैं। बैंक जाकर पता किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पीड़िता ने तुरंत साइबर क्राइम सेल में शिकायत की और तहरीर दी। रेलवे रोड थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि अब जांच के बाद धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज ...