सहारनपुर, अप्रैल 21 -- सहारनपुर। थाना कुतुबशेर निवासी एक महिला के खाते से साइबर ठगों ने 1.65 लाख रुपए उड़ा दिए। जिसके बाद पीड़ित महिला ने एसएसपी से मामले की शिकायत की तो पुलिस ने केस दर्ज कर मामले का जांच शुरू कर दी है। बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर महिला को अपने साथ धोखाधड़ी की जानकारी हुई। मोहल्ला काजी निवासी तबस्सुम में तहरीर में बताया कि उसके पांच फरवरी को 15 हजार रुपए, 12 व 26 फरवरी को दस-दस हजार रुपए अपने बैंक खाते से निकाले थे और 1.65 लाख की धनराशि खाते में छोड़ दी थी। क्योंकि तीन फरवरी को संपत्ति के बंटवारे में दो लाख रुपए उसके खाते में जमा हुए थे। जिसके बाद उसने खाते से रकम निकालनी चाही तो बैंक में बैलेंस नहीं दर्शाया गया तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने एसएसपी को पत्र भेजकर खाते से काटी गई रकम वापस कराने की गुहार लगायी। अब थाना कुतुबश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.