गढ़वा, जनवरी 13 -- श्री बंशीधरनगर, प्रतिनिधि। श्री बंशीधर नगर में साईबर फ्रॉड का एक गंभीर मामला सामने आया है। मंगलवार को मामले का खुलासा तब हुआ जब केनरा बैंक के एकाउंटेंट विकास प्रसाद और कर्मचारी सुमित कुमार ब्लॉक मोड़ के समीप दिलीप पासवान के घर पहुंचे। वहां उनकी पत्नी सुनीता देवी से संपर्क किया। बैंक कर्मियों के अनुसार सुनीता देवी को पिछले 15 दिनों से बैंक बुलाया जा रहा था लेकिन डर के कारण वह बैंक नहीं पहुंच सकीं। जांच में सामने आया कि सुनीता के नाम से खोले गये बैंक खाते की पूरी जानकारी और एटीएम कार्ड किसी अज्ञात व्यक्ति को दे दिया गया था। उसने खाते का इस्तेमाल साईबर फ्रॉड को अंजाम दिया। खाते से उसके बगैर जानकारी के 1.30 लाख रुपये की जमा व निकासी कर ली गई। एकाउंटेंट विकास प्रसाद ने बताया कि खाते में अगस्त से दिसंबर 2025 के बीच करीब 1 लाख ...