अलीगढ़, नवम्बर 17 -- अलीगढ़। क्वार्सी थाना क्षेत्र की महिला के खाते से साइबर ठगों ने 1.24 लाख रुपये पार कर दिए। राजीव नगर निवासी महिला के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक में उनका खाता है। 19 सितंबर को वह पासबुक में एंट्री कराने गई थीं, तभी पता चला कि शातिर ने छह बार में 1.24 लाख रुपये निकाले हैं। जबकि उन्होंने ऐसा कोई लेनदेन नहीं किया। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। नकाबपोशों ने युवक से मारपीट कर रुपये छीने अलीगढ़। गांधीपार्क क्षेत्र में बाइक सवार नकाबपोश लोगों ने एक युवक से मारपीट करते हुए रुपये छीन लिए। मामले में शिवाजी मार्ग निवासी विपिन कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि 10 नवंबर को वह अपनी गली पर खड़े थे, तभी स्कूटी व बाइकों से कुछ लोग आए, जिनके मुंह पर मास्क लगा था। बाइक पर नंबर प्लेट छ...