लखनऊ, दिसम्बर 16 -- लखनऊ। आशियाना स्थित एचडीएफसी बैंक में महिला की एफडी से 22.96 लाख रुपये किसी अंजान के खाते में ट्रांसफर हो गए। पीड़िता ने शाखा प्रबंधक पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। आशियाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रायबरेली के खीरो स्थित दूखनाहा निवासी गीता सिंह के मुताबिक आशियाना स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में उनका एफडी खाता है। आरोप है कि 10 अप्रैल को उनके खाते से 22.96 लाख रुपये बिना किसी सूचना के संदेश सिंह नाम के व्यक्ति के खाते में भेज दिए गए। यह लेनदेन बैंक नियमों के खिलाफ है। पीड़िता का आरोप है कि इसमें शाखा प्रबंधक की मिलीभगत रही है। उसने शाखा प्रबंधक और संदेश सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ------- बुकिंग से कम रूम देने पर होटल प्रबंधन पर केस लखनऊ...