गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- गाजियाबाद। साइबर ठगों ने कविनगर क्षेत्र में रहने वाली महिला के क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर 1.38 लाख रुपये की रकम निकाल ली। पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद अब कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कविनगर डी-ब्लॉक में रहने वाली शिल्पा जैन का कहना है कि 24 नवंबर 2025 को उनके क्रेडिट कार्ड से 1.38 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। ठगी का पता लगते ही उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित राशि होल्ड में चली गई है, लेकिन अब तक न तो रकम वापस मिली है और न ही स्थानीय स्तर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने कविनगर थाना प्रभारी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का क...