पीलीभीत, नवम्बर 22 -- बीसलपुर, संवाददाता। ई-रिक्शा पर जा रही महिला के कान से दो महिलाओं झुमकी निकाल लिए। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बीसलपुर के गांव भैंसहा ग्वालपुर निवासी शांती देवी पत्नी साहू साहब ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 21 नवंबर को अपनी पुत्री के घर से अपने गांव ई-रिक्शा से जा रही थीं। टुकटुक में पहले से बैठी दो महिलाओं ने ईदगाह चौराहे पर झुमकी निकाल ली। शोर मचाया तो टुकटुक में बैठीं अन्य सवारियों की मदद से एक महिला को झुमकी सहित पकड़ लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव हर्रइया थाना पुवायां क्षेत्र निवासी मधु व अन्य महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...