बरेली, अप्रैल 6 -- विश्व हिन्दू परिषद के महानगर अध्यक्ष एवं व्यापारी आशु अग्रवाल ने उस महिला की वीडियो फेसबुक पर शेयर की है, जिसने कार सवार लोगों पर अपहरण कर लूट, गैंगरेप और गोली मारने का आरोप लगाया था। वीडियो में महिला ऑटो में बैठकर जाती हुई साफ नजर आ रही है। इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली महिला 29 मार्च की रात गांधी उद्यान के पास सीने में गोली लगने से घायल अवस्था में मिली थी। अगले दिन उसकी भतीजी ने कोतवाली में पांच कार सवारों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि उसकी मौसी 300 बेड अस्पताल के सामने मेडिकल से दवा लेकर निकली तो काली कार में सवार पांच लोगों ने अपहरण कर लिया। कार में ही तीन लोगों ने गैंगरेप किया और चेन व कुंडल लूटकर गांधी उद्यान के पास गोली मारकर फेंक दिया। पुलिस पहले दिन से ही इस घटना को संदिग्ध मान रही थी। मगर धीरे-धीरे इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.