मधुबनी, नवम्बर 12 -- मधेपुर। महिलाओं का मधेपुर प्रखंड क्षेत्र में वोट डालने की जबरदस्त आतुरता दिखी। ऐसा लग रहा था कि लोकतंत्र के महापर्व में ये महिलाएं भाग लेने के लिए पूरी तरह सजग हैं। आंचल में लाल व वोट कास्ट करने की जज्बा कई बूथों पर देखा गया। कोसी क्षेत्र के बसीपट्टी पंचायत के वार्ड सात की दो महिलाएं अपने दुधमुंहे बच्चे को साथ लेकर सास के साथ वोट डालने पहुंची थीं। जिबछी देवी अपने छह महीना के बच्चे तथा उनकी गोतनी सुकमरिया देवी पांच महीना के बच्चा को आंचल तले लेकर सास घुरणी देवी के साथ मतदान की। दोनों दियादनी प्राथमिक विद्यालय सल्हेशपुर बूथ नंबर 347 पर मतदान की। जबकि प्राथमिक विद्यालय सल्हेशपुर बूथ नंबर 346 पर वीणा देवी अपनी महज माहभर की बच्चे के साथ वोट डालने आयी थीं। इसी तरह भेजा गांव की नसीमा ख़ातून चार महीने के बच्चे के साथ दयाराम उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.