नोएडा, नवम्बर 18 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सोशल मीडिया के जरिये दोस्त बने युवक ने महिला के अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर वायरल कर दिए। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना के बाद से महिला मानसिक रूप से परेशान है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली है। महिला की सोशल मीडिया पर बीते साल पांच दिसंबर को चंदू चौहान नाम के व्यक्ति से दोस्ती हुई। दोस्ती जब मजबूत हुई तो चंदू का महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया। दोनों बाहर भी साथ घूमने जाने लगे। इसी दौरान चंदू ने चुपके से महिला की निजी फोटो और वीडियो अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिए। महिला से अनबन होने पर आरोपी ने फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया के विविध प्लेटफॉ...