बेगुसराय, अप्रैल 17 -- बलिया। महिला के अपहरण मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। जबकि, अपहृत महिला को भी पटना से बरामद कर लिया गया है। प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष साक्षी कुमारी ने बताया कि कांड संख्या 175/23 के आरोपित थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी प्रदीप महतो के पुत्र धीरज कुमार उर्फ बिगरूवा को पटना से गिरफ्तार किया गया। अपहृत महिला को भी पटना से ही बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला के बयान के बाद गिरफ्तार धीरज कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.