रुद्रपुर, दिसम्बर 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मेयर, पार्षद और बैंक प्रबंधन के संयुक्त प्रयास से एक जरूरतमंद विधवा महिला को लंबे समय से चले आ रहे आर्थिक संकट से राहत मिली है। उसके भुगतान के अटके 10 लाख रुपये मिल गए हैं। परिवहन निगम में कार्यरत रहे इंदिरा कॉलोनी निवासी रणवीर सिंह के निधन के बाद उनकी पत्नी निर्मला सिंह को देय लगभग दस लाख रुपये का भुगतान दस्तावेजों के अभाव में अटका हुआ था। मामला वार्ड 12 की पार्षद महेंद्री शर्मा के संज्ञान में आने पर उन्होंने मेयर विकास शर्मा को अवगत कराया। मेयर के हस्तक्षेप और बैंक ऑफ बड़ौदा सिडकुल पंतनगर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक प्रवीण कुमार झरवाल के सहयोग से आवश्यक प्रमाणपत्र, केवाईसी के बाद नया बैंक खाता खोला गया। इसके बाद समस्त देय राशि महिला के खाते में ट्रांसफर कर दी गई। सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुंची...