बेगुसराय, सितम्बर 26 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सोने सत्तन इंटर महाविद्यालय राजोपुर के सभाकक्ष में शुक्रवार को सिमरिया महिला कृषि उत्पादक कंपनी लिमिटेड बेगूसराय के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय वार्षिक महिला कृषक द्वितीय आमसभा का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्षता अवंतिका देवी ने की।इस क्रम में उन्होंने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र की महिलाओं को इस संगठन से जुड़ने पर कृषि क्षेत्र में विकास के आयाम खुल रहे हैं। असंगठित महिलाएं आगे आकर कृषि क्षेत्र में हाथ बटा रही हैं। कृषि को व्यापार की दृष्टि से लिया जा रहा है। बिहार सरकार के द्वारा कृषि क्षेत्र में किये जा रहें विद्युतीकरण आज किसानों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है,जो काबिले तारीफ है। उन्होंने आगे संगठन से जुड़े महिलाओं को वृहद रूप में अप...