रांची, फरवरी 5 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर की महिला कुटीर उद्योग उप समिति ने बुधवार को चैंबर भवन में बैठक की। इस दौरान महिला कुटीर उद्योग से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। नीति निर्माण व सरकार के साथ समन्वय, महिला कुटीर उद्योग से जुड़ी समस्याओं को राज्य व केंद्र सरकार तक पहुंचाने, नई योजनाओं, सब्सिडी एवं नियमों पर नीति सुझाव देने और विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। उप समिति चेयरपर्सन अंकिता वर्मा ने कहा कि उप समिति द्वारा महिला उद्यमियों के हितों के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। बैठक में महिला कुटीर उद्योग के उत्पादों को बाज़ार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। इसके तहत महिला उत्पादों को व्यापारियों, होलसेलर्स व रिटेल चेन से जोड़ने, प्रदर्शनियों, मेलों एवं एक्सपो में स्टॉल उपलब्ध कराने और बनाने से...