प्रयागराज, फरवरी 16 -- फाफामऊ के गदा चौराहे पर राह चलते गिरकर जान गंवाने वाली महिला की शिनाख्त हो गई। सोशल मीडिया के जरिये खबर पाकर पहले थाने फिर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त 55 वर्षीय सरस्वती देवी पत्नी दया शंकर मिश्र के रूप में की। चकियाघाट गांव निवासी दया शंकर सिंचाई विभाग में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी सरस्वती देवी रविवार शाम पैदल ही फाफामऊ बाजार से गुजर रही थीं। अचानक वह गदा चौराहे पर अचेत होकर गिर गईं। उन्हें सोरांव सीएचसी ले जाया गया था जहां उनकी मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में सरस्वती देवी की मौत किसी जहरीले पदार्थ से होने की आशंका जताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...