बगहा, जनवरी 7 -- बेतिया। सिरसिया थाना क्षेत्र के सेनवरिया वार्ड 10 में लाठी से पीटकर रामचंद्र महतो की पत्नी रामकली देवी की हुई हत्या के मामले में तीन महिलाओं समेत सात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। मृतका के पुत्र मुन्ना महतो ने सिरिसिया थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में मुन्ना महतो ने बताया है कि तीन जनवरी को वह अपने घर का रेलिंग का काम करा रहा था। उसी दौरान उसके पड़ोसी मिथिलेश यादव, नितेश यादव, अमरेश यादव, महातम यादव, तारा देवी, मधु देवी, शीला देवी हाथ में लाठी डंडा लेकर आए और धमकाते हुए जबरन रेलिंग का काम बंद करा दिया। खून खराबे के डर से उसने काम रोक कर मजदूरों को हटा दिया गया। अगले दिन चार जनवरी की सुबह उनकी मां रामकली देवी अपने घर के दरवाजे पर आग ताप रही थी। उसी दौरान सभी नामजद अभियुक्त लाठी डंडा और बंदूक से लैस होकर वहां पहुं...