देवरिया, फरवरी 8 -- बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। तरकुलवा थाना क्षेत्र के फरेंदहा में भूमि विवाद में महिला की फावड़े से प्रहार कर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने बाल अपचारी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों आरोपी जेल भेज दिए गए, वहीं बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। फरेंदहा गांव में गुरुवार की रात भूमि विवाद में हुई मारपीट में सीमा की मौत हो गई। जबकि महिला का ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी तरकुलवा पुलिस ने शनिवार को कंचनपुर के समीप से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें बाबूलाल यादव पुत्र कौला यादव, हीरमती देवी पत्नी बाबूलाल, अनिता यादव पुत्री बाबूलाल निवासीगण फरेंदहा थाना तरकुलवा व एक बाल अपचारी शामिल हैं। थानाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.