पूर्णिया, मार्च 26 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के गांगर पंचायत के बांसडोल गांव में दहेज की खातिर एक महिला का हत्या कर दी गई। मृतका शहरुबा खातून आरोपी उम्र 23 वर्ष बांसडोल निवासी कासीब रजा की पत्नी थी। मृतका शहरूबा खातून की मां रहमती ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी गांव के ही कसीब रजा से पांच वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट एवं दहेज के लिए बार-बार प्रताड़ित किया जाने लगा जिसको लेकर कई बार पंचायती भी की गई। चार दिन पूर्व भी दोनों पति-पत्नी में काफी कहा सुनी हुई थी। दामाद अपने ससुराल में ही रहा करता था। मृतका की माता ने बताया कि सुबह उसकी पुत्री जब नहीं जगी तो घर में देखने गई। वह बिस्तर पर लेटी हुई थी। काफी उठाने के बाद जब नहीं उठी तो देखा उसकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। घ...