हापुड़, फरवरी 4 -- गला रेतकर मौत के घाट उतारी गई महिला की गुत्थी सुलझाने में पुलिस दूसरे दिन भी विफल रही। हालांकि मृतका के पति और उसकी मां से पूछताछ की जा रही है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में सोमवार की देर रात को प्लास्टिक के बर्तनों का थोक व्यापार करने वाले राहुल शर्मा की 45 वर्षीय पत्नी रीता की गला रेतकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मृतका के पति ने ही सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया था। परंतु खबर मिलने के बाद आए मायके वालों द्वारा हंगामा करने पर नया पेच फंस गया। मृतका के भाई द्वारा हत्या करने का आरोप लगाकर जीजा पर पड़ोस में रहने वाली एक विधवा महिला के प्रेम प्रसंग के चलते अपनी मां और पिता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने से गुत्थी और भी उलझ गई है। आरोपी पति और उसकी मां से गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.