हापुड़, फरवरी 5 -- महिला को गला रेतकर मौत के घाट उतारने की सनसनीखेज घटना का तीसरे दिन भी कोई खुलासा न होने से नाराज परिजनों ने भाकियू के नेतृत्व में थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। सीओ के आश्वासन पर गुस्सा शांत होने के बाद भी जल्द खुलासा न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दे डाली। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में प्लास्टिक बर्तनों के थोक कारोबारी राहुल शर्मा की 42 वर्षीय पत्नी रीता शर्मा की सोमवार की देर रात में घर के अंदर धारदार हथियार से गला रेतकर बड़े ही नृशंस ढंग में हत्या कर दी गई थी। मृतका के भाई देवकांत ने जीजा पर अपनी मां, पिता और पड़ोस में ही रहने वाली विधवा प्रेमिका से साजिश रचकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट लिखाई थी। जिनमें राहुल शर्मा और उसकी मां को हिरासत में लेकर पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.