हापुड़, फरवरी 4 -- थाना देहात क्षेत्र के एक गांव में घर से कूड़ा डालने जा रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। विरोध पर महिला के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि महिला से छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह मंगलवार को अपने घर के घेर में कूड़ा डालने जा रही थी। रास्ते में गांव के ही गुड्डू ने बाइक से जानबूझकर उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगने का जब विरोध किया तो छेड़छाड़ कर अभद्रता करना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला का शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। आरोप है कि जयप्रकाश और ब्रह्म ने उसे जबरन पकड़कर घर के अंदर खींचने का प्रयास किया। गुड्डू ने छाती पर लात मारी, जिससे वह नीचे गिर कर बेहोश हो गई। पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.