पूर्णिया, जनवरी 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के बायसी थाना क्षेत्र से अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप महिला के पति एवं उसकी कथित प्रेमिका पर लगा है। आरोप है कि महिला के पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी, फिर इसे आत्महत्या का शक्ल देने के लिए शव को कब्रिस्तान के समीप पेड़ से लटका दिया है। घटना बायसी थाना के तालाबारी सठियारा गांव की है। जहां घर से लगभग दो किलोमीटर महिला की लाश पेड़ से झूलती अवस्था में मिली है। मृतका की पहचान बायसी थाना के चिरैया कॉलोनी गांव निवासी आदेश शर्मा की पत्नी पार्वती देवी (35) के रूप में हुई है। इस मामले में मृतका के पिता जंगली शर्मा के आवेदन पर बायसी थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। मृतका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.