बिहारशरीफ, जून 3 -- दीपनगर थाना क्षेत्र के पावा-बेलदारी गांव की घटना पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के पावा-बेलदारी गांव में विवाहित की हत्या कर शव को जलाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो शव करीब-करीब जल चुका था। वहां कोई नहीं था। मृतका जितेन्द्र कुमार की 29 वर्षीया पत्नी चांदनी कुमारी है। हालांकि, हत्या क्यों की गयी है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने पति समेत ससुराल के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष जितेन्द्र राम ने बताया कि सोमवार को तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर गांव निवासी चांदनी की मां सोनमती देवी ने थाने में एफआईआर करायी थी। उनका कहना था कि 10 बजे सुबह बेटी से बात हुई थी। उसने बताया कि उसके साथ मारपीट हो रही है। इसके बाद अच...