लखनऊ, नवम्बर 1 -- निगोहां थाना क्षेत्र के गौतमखेड़ा गांव के पास बांक नाले में महिला का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। बोरे में भरा शव नाले में उतरा रहा था। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव निकाला तो बोरे में ईंट पत्थर के अलावा प्रेस भरा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी पहचान नहीं हो पायी। पुलिस ने शिनाख्त के लिए लखनऊ के 52 थानों को सूचना भेजी है। गौतमखेड़ा स्थित बांक नाले के पास कुछ लोग मवेशी चरा रहे थे। चरवाहों ने नाले में एक बोरा उतराता देखा। संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। चरवाहों की मदद से बोरा बाहर निकलवाया। बोरा खोला गया तो पुलिस के होश उड़ गए। तेज दुर्गंध के साथ बोरे से एक महिला का शव निकला। मृतका की उम्र करीब 45 साल मानी जा रही है। उसने लाल रंग कुर्ता और काला-सफेद लोअर पहन रखी थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.