बिहारशरीफ, अक्टूबर 19 -- पुलिस ने दुष्कर्म व मारपीट की घटना से किया इनकार वेना थाना क्षेत्र के पोराजित गांव में हुई घटना परिवार के साथ रहती थी फतुहा में, साफ करने आयी थी घर फोटो : वेना हत्या-वेना थाना क्षेत्र के पोराजित गांव में रविवार की सुबह लोगों की भीड़। रहुई, निज संवाददाता। वेना थाना क्षेत्र के पोराजित गांव के एक घर में महिला का शव मिला है। शरीर पर चोट के निशान हैं। ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या व लूटपाट करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, पुलिस मारपीट व दुष्कर्म की घटना से इनकार कर रही है। मृतका द्वारिका प्रसाद की 45 वर्षीया पत्नी प्रमिला देवी है। पति होम्योपैथ के चिकित्सक हैं। महिला परिवार के साथ पटना जिला के फतुहा में रहती थी। दिवाली के अवसर पर गांव के घर की सफाई करने आयी थी। भतीजा इंद्रजीत कुमार ने बताया कि महिला घर में अकेली थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.