फरीदाबाद, दिसम्बर 13 -- फरीदाबाद, संवाददाता। फेशियल कराने गई एक महिला की सोने की चेन मौके से गायब हो गई। महिला ने फेशियल करने वाली महिला व उसके भाई पर सोने की चेन चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने भाई बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जवाहर कॉलोनी निवासी रेखा मिश्रा का कहना है कि 5 दिसंबर को वह जवाहर कॉलोनी की ही सोनी झा के पास फेशियल कराने गई थी। जहां पर उसने अपनी सोने की चैन उतार दी थी। आरोप है कि सोनी का भाई विवेक उसकी सोने की चेन मौके से चुरा कर ले गया। जिसकी जानकारी उसकी बहन सोनी को भी है। पुलिस ने दोनों भाई बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...